Monday, 11 May 2020

Ghav

कहने को शब्द नहीं,
लिखने को भाव नही... !!

दर्द तो हो रहा है पर,
दिखाने को घाव नहीं... !!

Saturday, 9 May 2020

Maa

हम एक शब्द हैं तो वह पूरी भाषा है
हम कुंठित हैं तो वह एक अभिलाषा है
बस यही माँ की परिभाषा है.

हम समुंदर का है तेज तो वह झरनों का निर्मल स्वर है
हम एक शूल है तो वह सहस्त्र ढाल प्रखर

हम दुनिया के हैं अंग, वह उसकी अनुक्रमणिका है
हम पत्थर की हैं संग वह कंचन की कृनीका है

हम बकवास हैं वह भाषण हैं हम सरकार हैं वह शासन हैं
हम लव कुश है वह सीता है, हम छंद हैं वह कविता है.

हम राजा हैं वह राज है, हम मस्तक हैं वह ताज है
वही सरस्वती का उद्गम है रणचंडी और नासा है.

हम एक शब्द हैं तो वह पूरी भाषा है.
बस यही माँ की परिभाषा है.

–Shailesh Lodha

Saturday, 2 May 2020

Sambhavana

मनुष्य अकेला ऐसा प्राणी है, जिसके भीतर रावण बनने की संभावना है, तो राम बनने का अवसर भी, मनुष्य के अंदर कंश बनने की संभावना है तो कृष्ण बनने का अवसर भी है... !!

Saturday, 28 March 2020

Feeling Alone

जिंदगी एक तीन पेज की पुस्तक की तरह है... पहला और अंतिम पेज अदृश्य शक्ति ने लिख दिया है...
पहला पेज जन्म 
अंतिम पेज मृत्यु
बीच के पेज को हमें भरना है प्यार, विश्वास और मुस्कराहट के द्वारा... !!

Tuesday, 10 March 2020

Holi 2020

कुछ रंग मधुर परिहास भरे,
कुछ रंग नवल-रस-राग भरे,
कुछ रंग बसंती फाग भरे,
कुछ नव चेतन उल्लास भरे।
       कुछ गीत रीत मनमीत मधुर,
       मानस के पुष्प सरस अंकुर,
       सौंदर्य प्रसारित नैसर्गिक,
       हो होली सबकी आश मधुर।
 रंगोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं... !!

Sunday, 5 January 2020

Anand...

आंतरिक सुख कहीं खोज पाने की वस्तु नहीं है, आप किसी से प्रेम करके, किसी के उपकार करके आप स्वतः ही आंतरिक सुख प्राप्त कर सकते हैं... !!

Prem...

प्यार करने वाला व्यक्ति ही केवल धार्मिक हो सकता है और कोई व्यक्ति धार्मिक नहीं हो सकता... !!