Tuesday, 30 June 2020

Thank you

Thank you so very much for the kind birthday wish you sent me. It really makes the day when everyone you care about sends you a lovely wish Thank you dearly, and I very much look forward to seeing you again soon... !!
o %0

Wednesday, 13 May 2020

Moun

जो इंसान हमारे शब्दों के मूल्य नहीं समझते,
उनके सामने मौन रहना ही बेहतर है... !!

Tuesday, 12 May 2020

Jeevan

बिना प्रयास किए आप
सिर्फ़ नीचे गिर सकते हैं
ऊपर नहीं उठ सकते ...!
यह गुरुत्वाकर्षण का
नियम भी है
और जीवन का भी... !!

Monday, 11 May 2020

Ghav

कहने को शब्द नहीं,
लिखने को भाव नही... !!

दर्द तो हो रहा है पर,
दिखाने को घाव नहीं... !!

Saturday, 9 May 2020

Maa

हम एक शब्द हैं तो वह पूरी भाषा है
हम कुंठित हैं तो वह एक अभिलाषा है
बस यही माँ की परिभाषा है.

हम समुंदर का है तेज तो वह झरनों का निर्मल स्वर है
हम एक शूल है तो वह सहस्त्र ढाल प्रखर

हम दुनिया के हैं अंग, वह उसकी अनुक्रमणिका है
हम पत्थर की हैं संग वह कंचन की कृनीका है

हम बकवास हैं वह भाषण हैं हम सरकार हैं वह शासन हैं
हम लव कुश है वह सीता है, हम छंद हैं वह कविता है.

हम राजा हैं वह राज है, हम मस्तक हैं वह ताज है
वही सरस्वती का उद्गम है रणचंडी और नासा है.

हम एक शब्द हैं तो वह पूरी भाषा है.
बस यही माँ की परिभाषा है.

–Shailesh Lodha

Saturday, 2 May 2020

Sambhavana

मनुष्य अकेला ऐसा प्राणी है, जिसके भीतर रावण बनने की संभावना है, तो राम बनने का अवसर भी, मनुष्य के अंदर कंश बनने की संभावना है तो कृष्ण बनने का अवसर भी है... !!

Saturday, 28 March 2020

Feeling Alone

जिंदगी एक तीन पेज की पुस्तक की तरह है... पहला और अंतिम पेज अदृश्य शक्ति ने लिख दिया है...
पहला पेज जन्म 
अंतिम पेज मृत्यु
बीच के पेज को हमें भरना है प्यार, विश्वास और मुस्कराहट के द्वारा... !!